Mere Aradhya
Swami Dharamshakti Saraswati · Yoga Publication Trust
यह ग्रन्थ श्री स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के जीवन के कुछ अद्भुत घटनाक्रमों का संकलन है , आध्यात्मिक रत्नों की मंजूषा है । संतों का जीवन सदा से ही सामान्य जनों के लिए अजस्र प्रेरणा का स्रोत रहा है । स्वामी सत्यानन्द सरस्वती ऐसे अनोखे साधु व योगी हैं , जिन्होंने सिद्धियाँ प्राप्त कर बनान्त में समाधि नहीं लगायी , बल्कि अपनी योग - शक्ति का प्रयोग निरंतर जन - कल्याणार्थ करते रहे ; और इस संसार सागर से निर्लिप्त ही रहे । इस महान् तपस्वी ने अपने कृत्यों से मानव - हृदय पर पूर्णरूपेण अमर विजय प्राप्त की है । जो भी श्री स्वामीजी के सम्पर्क में आया , उसका जीवन परिवर्तित हो गया , और वह सदा के लिए इनका होकर रह गया । आध्यात्मिक दृष्टि से इस ' गुरु गीता की महत्ता उतनी ही है , जितनी प्राचीन पुराणों और शास्त्रों की । हमें विश्वास है कि श्री स्वामीजी के आध्यात्मिक रनों के प्रकाश में सभी मार्ग - बन्धुओं के मन - प्राण - आत्मा आलोकित होंगे । This book is a compilation of some amazing events in the life of Shri Swami Satyanand Saraswati, which is a collection of spiritual gems. The life of saints has always been a source of inspiration for ordinary people. Swami Satyanand Saraswati is such a unique sadhu and yogi, who did not attain samadhi in the bantas after achieving siddhis, but continued to use his yogic power for the welfare of the people; And remained unhappy with this world ocean. This great ascetic has won a completely immortal victory over the human heart by his actions. Whoever came in contact with Shri Swamiji, his life was changed, and he remained forever in them. From the spiritual point of view, this 'Guru Gita' has the same importance as the ancient Puranas and Shastras. We believe that in the light of Shri Swamiji's spiritual runs, all the paths - the minds and souls of the brothers - will be illuminated.
Buy NowIndia's trusted online book store