Mere Pranadhar
Swami Atamabhishek Saraswati · Yoga Publication Trust
अवतार पुरुष इस धरा पर आते और साधारण मनुष्यों की तरह रहते हैं , हम उन्हें जान नहीं पाते । किन्तु उनकी सुन्दरता का स्पन्दन प्रत्येक हृदय को झंकृत कर देता है । वे विश्व को अपने सौरभ से भर देते हैं । उनकी उपस्थिति मात्र से जीवन में चहुँ ओर सौन्दर्य दिखायी पड़ने लगता है । उनका हर वाक्य , हर कृत्य हजारों - लाखों के जीवन में प्रेरणा का संचार करता है , जीवन में उमंग लाता और सुख - शान्ति का मार्ग प्रशस्त करता है । वे अपने जीवन से हमें पल - पल शिक्षा देते हैं । ' मेरे प्राणाधार में स्वामी निरंजनानन्द सरस्वती की लीलाओं की झलकियाँ हैं , जिन्होंने अपने गुरु के आवाहन पर मानव शरीर धारण किया और बाल्यावस्था से ही गुरु के चरणों की शरण लेकर अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता के हितार्थ समर्पित कर दिया । अध्यात्म के शिखर पर विराजित मेरे लीलाधर की इन लीलाओं में आपको उनकी बालसुलभ कोमलता , सरलता , विनोदशीलता और करुणा के दर्शन होंगे , जो अनायास ही अपने सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों का मन मोह लेते हैं । Avatar men come to this earth and live like ordinary humans, we do not know them. But the vibrancy of their beauty stirs each heart. They fill the world with their Saurabh. The mere presence of them starts showing beauty in life. His every sentence, every act brings inspiration in the lives of thousands, millions, brings joy in life and paves the way for happiness and peace. They teach us every moment from their lives. 'In my life, there are glimpses of the pastimes of Swami Niranjanananda Saraswati, who put a human body on the call of his Guru and dedicated his entire life for the benefit of humanity by taking refuge at the feet of the Guru from childhood. In these pastimes of my Liladhar, who is at the peak of spirituality, you will have visions of his childlike softness, simplicity, humor and compassion, which attracts the hearts of all those who come in contact with him.
Buy NowIndia's trusted online book store