Bachon Ke Liye Yoga Sikhsa-Vol 1
Swami Satayanand Saraswati · Yoga Publication Trust
शिक्षा का तात्पर्य है मनुष्य का सर्वांगीण विकास । ऐसा नहीं होना चाहिए कि विद्यार्थी में केवल किताबी ज्ञान भर दिया जाए , जो उसकी बुद्धि के ऊपर तैरता रहे , जैसे तेल पानी के ऊपर तैरता है । लोगों को अपने अन्दर के विचारों , मान्यताओं और भावनाओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए । इस प्रकार की शिक्षा किसी प्रकार के दबाव में प्राप्त नहीं हो सकती । यदि ऐसा होता है तो वह उधार ली हुई शिक्षा होगी , न कि अनुभव द्वारा प्राप्त । सच्चा ज्ञान अपने अन्दर से ही शुरू हो सकता है और अपने अन्दर के ज्ञान की परतों को खोलने के लिए योग ही माध्यम है । योगाभ्यास न केवल बच्चों के शरीर को लचीला बनाता है , अपितु उनमें अनुशासन तथा मानसिक सक्रियता भी लाता है , जिससे उनका अवधान तथा एकाग्रता बढ़ती एवं सृजनात्मक प्रेरणा प्राप्त होती है । Education means all-round development of man. It should not happen that only bookish knowledge should be filled in the student, who floats above his intellect, like oil floats on water. People should be aware of their inner thoughts, beliefs and feelings. This type of education cannot be obtained under any kind of pressure. If this happens, it will be a borrowed education, not an experience. True knowledge can begin from within itself and yoga is the only medium to open the layers of knowledge inside. Yoga practice not only makes the body of children flexible, but also brings discipline and mental activism in them, which increases their concentration and concentration and provides creative inspiration.
Buy NowIndia's trusted online book store