Bhav Prakash Nighantu ( Indian Materia Medica )
Prof. Krishanchand Chunyekar · Chaukhamba Bharati Academy
भावप्रकाशनिघण्टु - आचार्य भावमिश्र ने ई.स. १५००-१६०० में एक ऐसे अपूर्व आयुर्वेदीय चिकित्सा ग्रन्थ का निर्माण किया जो प्राचीन संहिता ग्रन्थों की श्रृंखला में अन्तिम कड़ी कहा जा सकता है । इसमें द्रव्यगुण संबंधी विषय को परिवर्धित किया गया जिससे नवीनतम द्रव्य जैसे द्वीपान्तर वचा , पारसीक यवानी का समावेश सर्वप्रथम किया गया । इसलिये इसी निघण्टु को पाठ्यग्रन्थ के रूप में अनेको विश्वविद्यालयों में स्वीकृत किया गया । मूल ग्रन्थ संस्कृत में है इसलिये युगानुरूप इसकी टीकायें लिखी गई जिनमें प्रस्तुत टीका सर्वोत्तम मानी गई और अनेक बार पुनर्मुद्रित की गई । अब परिवर्धित तथा संशोधित नवीनतम संस्करण प्रस्तुत किया जा रहा है । इसमें द्रव्यों के ज्ञान की दृष्टि से सभी दृष्टिकोणों से विशद विमर्श किया गया है । अनुसन्धान करने वाले विद्वानों के लिए तथा छात्रों के लिये यह अत्यन्त ही उपयोगी है । इसमें संस्कृत के मूल श्लोकों का हिन्दी अनुवाद , द्रव्यों के विभिन्न भारतीय भाषाओं के नाम , अंग्रेजी तथा लेटिन नाम , वनस्पतियों के उत्पत्ति स्थान , संक्षेप में उनका परिचय , रासायनिक संगठन , गुण , प्रयोग एवं यथासंभव मात्रा आदि का उल्लेख किया गया है । संदिग्ध द्रव्यों के संबंध में विस्तृत विवेचन किया गया है , जो संदिग्ध द्रव्य निर्णय में सहायक होगा । Bhavaprakashanighantu - Acharya Bhavamishra. In 1500-1600, he created such a unique Ayurvedic medicine book which can be called the last link in the series of ancient Samhita texts. In this, the subject of matter was modified, so that the inclusion of the latest matter like dvaipantar vacha, Parsik Yavani was first introduced. That is why this Niguntu has been approved in many universities as a course. The original text is in Sanskrit, so its commentaries were written in a timely manner in which the commentary presented was considered to be the best and was reprinted many times. The latest version is now being revised and revised. It has detailed discussion from all points of view of knowledge of liquids. It is very useful for research scholars and students. It contains Hindi translation of the original Sanskrit verses, names of various Indian languages of fluids, English and Latin names, place of origin of flora, their introduction in a nutshell, chemical organization, properties, uses and quantity as possible. Detailed deliberations have been made in relation to doubtful liquids, which will be helpful in deciding suspicious substances.
Buy NowIndia's trusted online book store