Medini Jyotish In Hindi

Medini Jyotish In Hindi

K. N. Rao · Vani Publications

Hindi · Paperback · Edition: First

₹225 ₹300 25% off

• लम्बे समय की प्रतीक्षा के बाद मेदिनी ज्योतिष की यह पुस्तक आखिर आ ही गई ! इस विषय पर यह एक सर्वश्रेष्ठ कृति है। • इस वैश्वीकृत दुनिया में सब परस्पर इस कदर जुड़े हुए हैं कि एक-दूसरे से प्रभावित न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। और यही कारण है कि मेदिनी ज्योतिष में गहरे उतरने की आवश्यकता है; नयी शोधों को सामने लेकर आने की जरूरत है।" • सन् 2008 में यू.एस.ए. में आई भारी वित्तीय विपदा के कारण विश्व के कई राष्ट्रों पर इस कदर गहरा असर पड़ा कि पूरे विश्व में लाखों जिन्दगियाँ इससे कुप्रभावित हुई। हिन्दू ज्योतिषियों ने कई बार अपनी सटीक भविष्यवाणियों के माध्यम से ऐसी घटनाओं के बारे में समय से काफी पहले ही संकेत दे कर चेताया है। • मेदिनी ज्योतिष केवल राजनेताओं के उत्थान व पतन की भविष्यवाणियों तक ही सीमित नहीं है। इसकी सीमा अनंत व अगाध है मीडिया, खास तौर पर प्रिंट मीडिया ने इस तथ्य को अक्सर नज़रअंदाज़ ही किया है। राष्ट्र विशेष या किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति विशेष के सही जन्म समय की उपलब्धता के अभाव में एक योग्य ज्योतिषी भी गलती कर सकता है; और इस आधार पर उस ज्योतिषी की योग्यता को आंकना न्यायसंगत नहीं है। समय- समय पर लागू कर परीक्षित की गई कई शानदार तकनीकों को एम.एस. मेहता और ए. राधिका राव ने अपनी इस पुस्तक में उपलब्ध करवाया है। हिन्दू ज्योतिष की इन तकनीकों को बार-बार लागू करके इनकी खूबसूरती, प्रभावकारिता व सटीकता को पाठक स्वयं ही अनुभव करें। स्वर्गीय श्री हरदेव शर्मा शास्त्री की कुछ तकनीकों को पहली बार इस पुस्तक में उजागर किया गया है। • कई गहरी व अनुकरणीय शोधों को यह पुस्तक अध्याय-दर- अध्याय उजागर करती है।

Buy Now

India's trusted online book store