Chakradatta | Medical-Elements-Prabodhini-Hindi Explanation
Dr. Murlidhar Paliwal · Chaukhambha Vishvabharati
पुस्तक परिचय यह ग्रन्थ चक्रदत्त के मूलपाठ का अनुवाद मात्र नहीं प्रत्युत् चिकित्सा-तत्त्व-प्रबोधिनी हिन्दी व्याख्या से युक्त है, जो मुख्य रूप से चक्रदत्त की शिवदास सेन कृत तत्त्वचन्द्रिका नामक संस्कृत व्याख्या पर आधारित है। चिकित्सा-तत्त्व-प्रबोधिनी व्याख्या को वक्तव्य शीर्षक से इस ग्रन्थ में प्रस्तुत किया है, जिसमें प्रधानतः तत्त्वचन्द्रिका व्याख्या के अंश किन्तु यत्र तत्र चरकसंहिता, सुश्रुतसंहिता, माधवनिदान, संहिताग्रन्थों की व्याख्याओं तथा क्वचित् शब्दकोश के अंश भी समाविष्ट हैं, जो चिकित्सा के प्रमुख ग्रन्थ चक्रदत्त को अधिक बोधगम्य स्वरूप प्रदान किये हैं। चक्रदत्त के पूर्व में प्राप्त हिन्दी एवं आंग्ल भाषा के ग्रन्थ मूलपाठ का अनुवाद मात्र प्रस्तुत करते हैं, जबकि प्रस्तुत ग्रन्थ चिकित्सोपयोगी गूढ विषयों पर ससन्दर्भ वक्तव्य भी प्रस्तुत करता है, अतः विलक्षण है, ऐसी लेखक की विनम्र सम्मति है। यह ग्रन्थ आयुर्वेद के प्रामाणिक ग्रन्थों के आलोक में तथा सहज बोधगम्य विश्लेषण पद्धति का अनुसरण करते हुए अत्यन्त सरल भाषा में लिखा गया है। संस्कृत व्याख्या के आधार पर मूलपाठ की संशुद्धि, परिशिष्ट में औद्भिद द्रव्यों (Medicinal plants) के पर्याय एवं वैज्ञानिक नाम तथा मान की प्राचीन इकाईयों (Units) की आधुनिक इकाईयों से तुलना की प्रस्तुति ग्रन्थ के कलेवर को और समृद्ध बना दिये हैं। यह ग्रन्थ शिक्षकों, चिकित्सकों एवं अनुसन्धानकर्ताओं हेतु अति उपयोगी होगा, ऐसा दृढ विश्वास है।
Buy NowIndia's trusted online book store