Paryavaran Addhyan
Daya Sshankar Tirpathi · Motilal Banarsidass
₹371
₹495
25% off
पर्यावरण इस सृष्टि का मूल जीवन तत्व है। इसकी समृद्धि संसार की समृद्धि है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी तत्व, चर-अचर एवं जीव-जन्तु पर्यावरण का ही द्योतक हैं। पर्यावरण शब्द ‘परि’ एवं ‘आवरण’ से मिलकर बना है। ‘परि’ का तात्पर्य है चारों ओर और ‘आवरण’ का अर्थ है घेरा। अर्थात पृथ्वी के चारों तरफ के घेरे को पर्यावरण कहते हैं। पर्यावरण शब्द समस्त परिस्थितियों को समर्पित है जो जीवों के जीवन को प्रभावित करती हैं। पर्यावरण का तात्पर्य उस परिवेश से होता है जो जीवमण्डल को चारों तरफ से घेरे हुए रहता है। मानव वायुमण्डल, स्थलमण्डल तथा जलमण्डल के भौतिक, रासायनिक एवं सभी तत्वों को सम्मिलित किया जाता है।
Buy NowIndia's trusted online book store