नारद-स्मृति : Narada-Smriti (The World's oldest constitution) Part-1
Dr. Dilip Kumar Nathani Vidyavachaspati · Chaukhambha Orientalia Delhi
नारद स्मृति के इस ग्रन्थ में मूल पाठ, पाठ-भेद, भवस्वामी का भाष्य, असहाय की टीका एवं इन दोनों पर ही जूलियस जोली की दो म्लेच्छ (आँग्ल) भाषानुवाद एवं हिन्दी में वासुनिधि टीका का संकलन किया गया है। नारद स्मृति के दो पाठ उपलब्ध होते हैं इनमें दोनों ही पाठों के आधार पर इस ग्रन्थ में हमने संकलन किया है तथा पाठ भेद भी पादटिप्पण के रूप में दिया है। भवस्वामी द्वारा जो भाष्य किया गया है उसमें श्लोकों की संख्या असहाय कृत संस्कृत टीका की तुलना में न्यून हैं, परन्तु कहीं कहीं पर किसी विषय पर भवस्वामी द्वारा किये गये भाष्य में कुछ श्लोक अधिक प्राप्त होते हैं तो हमने दोनों में सामंजस्य स्थापित करते हुये सभी श्लोकों को क्रमबद्ध रूप से दिया है। ऐसे में असहाय कृत टीका को श्लोकों के क्रम का आधार बनाया है तथा जहाँ कहीं भी भवस्वामी के भाष्य वाले संकलन में ऐसे श्लोक प्राप्त हुये जो कि असहाय के संग्रह में अनुपलब्ध थे तो उन्होंने असहाय वाले क्रम में संख्या के से 'अ', 'ब' लिखकर भेद दर्शाया है।
Buy NowIndia's trusted online book store