Yogvashistha Saar
Dr. Somveer Arya, Dr. Dharambeer Arya · Kitab Mahal
योगवासिष्ठ ग्रंथ एक विशाल महासागर की तरह है, उसकी जितनी गहराई में हम जाते हैं उतना ही कुछ न कुछ नया पाते हैं। प्रस्तुत पुस्तक मूलग्रंथ के प्रवेश द्वार की तरह है, जो हजारों लाखों योग पथिकों के लिए एक सरल व सुलभ मार्ग प्रशस्त करती है। इस पुस्तक में योगवासिष्ठ ग्रंथ की उन प्रमुख एवं प्रचलित योग साधनाओं को समाहित किया गया है जिनकी वर्तमान में व्यक्तिगत, सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन में विशेष उपादेयता है। इस मार्गदर्शिका को पढ़कर योग साधक महर्षि वासिष्ठ के योग दृष्टिकोण को भी आत्मसात कर सकता है। प्रस्तुत पुस्तक के अध्ययन से केवल विविध प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में संलग्न योग के विद्यार्थी ही लाभान्वित नहीं होंगे, अपितु किसी भी आयुवर्ग के सामान्य अध्येता भी इस पुस्तक को पढ़कर भगवान श्रीराम की तरह अपनी ज्ञान पिपासा को शांत कर सकते हैं।
Buy NowIndia's trusted online book store