Ayurvediya Sharir Kriya Vigyan
Dr. Krishan Kumar Mishra, Prof. Mahendra Singh Meena · Chaukhambha Prakashan
प्राक्कथन आयुर्वेद के विषयों में शारीर क्रिया विज्ञान एक महत्वपूर्ण एवं आधारभूत विषय है। बिना इस विषय का अध्ययन किये आयुर्वेद के इतर विषयों विशेषरूप से निदान एवं चिकित्सा को समझना कठिन कार्य है। उक्त सन्दर्भ को ध्यान रखते हुये लेखक द्वारा आयुर्वेदीय शारीर क्रिया विज्ञान पुस्तक का लेखन कार्य पूर्ण किया गया है। डॉ. के. के. मिश्रा अपने विषय के बहुत अच्छे विशेषज्ञ है। पुस्तक की निम्न लिखित विशेषतायें इसे समकालीन पुस्तकों से ज्यादा उपयोगी बनाती है- 1. यह पुस्तक सी.सी.आई.ई.एम. के पाठ्यक्रम के अनुसार बिन्दुवार रूप में लिखी गई है। 2. आयुर्वेद के प्राचीन ग्रन्थों से आवश्यक सामग्री का संकलन कर उन्हे क्रमबद्ध करके अपनी व्याख्या के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही आधुनिक सिद्धान्तों का समावेश भी यथा आवश्यक स्थानों पर किया गया है। 3. आवश्यकतानुसार चार्ट एवं तालिकाओं का समावेश किया गया है, जिससे विषय को समझना एवं स्मरण करना अधिक सुगम हो सके। 4. विषय के विस्तार को देखते हुये सभी बिन्दुओं को संक्षेप में स्पष्ट करना अत्यन्त कठिन कार्य है फिर भी छात्रों का यथावश्यक विषय ज्ञान हो सके इसका विशेष ध्यान रखा गया है। 5. पुस्तक की भाषा एवं विषय का प्रस्तुतीकरण बहुत ही सरल एवं भावपूर्ण है।
Buy NowIndia's trusted online book store