Ayurvediya Pancakarma "As Per NCISM"
Dr. Sanjay Gupta · Chaukhambha Prakashan
पुस्तक परिचय प्रस्तुत पुस्तक "आयुर्वेदीय पञ्चकर्म" पंचकर्म से सम्बन्धित विषयों से युक्त पूर्ण ग्रन्थ है। सभी प्रकार की उपलब्ध संहिताओं एवं परवर्ती ग्रन्थों में यत्र-तत्र जहाँ भी पंचकर्म से सम्बन्धित विषय का उल्लेख है उन्हें इस पुस्तक में समाहित करने का पूर्ण प्रयास किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक के मुख्य आकर्षण निम्नवत् है यथा- सी.सी.आई.एम. परिष्कृत नवीन पाठ्यक्रम के पंचकर्म विषयों को नातिसंक्षेप नातिबृहत रूप में सम्मिलित सारगर्भित रूप में लिखा गया है। शास्त्रों मे बतायें गये पंचकर्म विषयों, सिद्धान्तों एवं सन्दर्भों से छेड़छाड़ किए बिना प्रस्तुत पुस्तक को अधिकाधिक, व्यावहारिक, आकर्षक एवं वैज्ञानिक स्वरुप प्रदान करने का प्रयास किया गया है। पुस्तक की भाषा सरल एवं सुबोध होने के कारण संस्कृत भाषा का सम्पूर्ण ज्ञान न रखने वाले छात्रों को भी विषयों को समझने में असानी होगी। विषयों को वैज्ञानिक स्वरुप में प्रस्तुत करने के लिए अनेक स्थानों पर तालिकाओं का निर्माण, सचित्र वर्णन तथा तुलनात्मक वर्णन करने का प्रयास किया गया है। विविध प्रकार के पंचकर्म के कर्मों का व्यवस्थित एवं क्रमानुसार सचित्र वर्णन किया गया है तथा उनकी कार्मुकता को आयुर्वेद एवं आधुनिक परिपेक्ष्य में व्याख्या कर समझाने का प्रयास किया गया है। केरलीय पञ्चकर्म के कर्मों का भी स्पष्ट, व्यवस्थित एवं क्रमानुसार सचित्र वर्णन किया गया है। छात्र-छात्राओं के अभ्यास हेतु सभी अध्यायों के अन्त में पूर्व परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न दिये गये है। विविध प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विषयों को सुगम्य, बिन्दुस्वरुप एवं तुलनात्मक तालिका बनाकर समझाने का प्रयास किया गया है।
Buy NowIndia's trusted online book store