मैं और मेरी कहानियाँ' : Main Aur Meri Kahaniyan

मैं और मेरी कहानियाँ' : Main Aur Meri Kahaniyan

Rakesh Mishra · Kautilya Books

Hindi · Paperback

₹125

हिंदी में प्रसिद्ध और लोकप्रिय कथाकारों की कहानियों के विभिन्न संचयन होते रहे हैं। 'मैं और मेरी कहानियाँ' इस तरह के संचयनों में विशिष्ट प्रयोग है क्योंकि यहाँ हिंदी के शीर्ष कथाकार असग़र वजाहत के परामर्श से युवा पीढ़ी के प्रमुख कथाकार ने अपनी कहानियों का ख़ास चयन तैयार किया है। इस शृंखला के पहले सैट में आ रहा वैविध्य हिंदी कहानी की शानदार परम्परा को दर्शाता है। नयी पीढ़ी के प्रतिनिधि दस युवा कथाकारों का यह सैट न केवल हिंदी कहानी की व्यापकता और गहराई का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि यह हिंदी क्षेत्र के विशाल भूभाग का भी प्रतिनिधित्व करने वाला है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मुंबई, झारखण्ड, बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र तक के जीवन और संस्कृति का परिचय इन कथाकारों की कहानियों में है। कहानीकारों ने भूमिका में अपनी कहानियों की रचना प्रक्रिया और लेखन के सम्बन्ध में बताया है तो शृंखला के सम्पादक और जाने माने युवा आलोचक पल्लव ने इन कहानियों के महत्त्व को रेखांकित किया है।

ISBN-139789387809543
AuthorRakesh Mishra
PublisherKautilya Books
LanguageHindi
BindingPaperback
SubjectFiction-Short Stories

Category: Literature , Fiction & Non-Fiction

Buy Now

Related books

India's trusted online book store