Zaitoon Ka Ped
Aditya Abhinav · Kautilya Books
समाज की स्थितियों का साकार रूप में चित्रण ही साहित्य की सच्ची कसौटी होती है। साहित्यकार आदित्य अभिनव ने निःसंदेह अपनी कल्पनाशीलता और रचनाधर्मिता से सामाजिक सरोकारों को जीवंतता के साथ चित्रित किया है। वे बहमुखी प्रतिभा के धनी एक ऐसे कुशल शिल्पी हैं जिन्होंने साहित्य को सच्चे अर्थों में शीर्ष तक पहुँचाया है। जीवन की सभी विसंगतियों, विद्रूपताओं और वीभत्स यथार्थ को उसकी समग्रता से देखने का कार्य साहित्यकार आदित्य अभिनव ने किया है। मानवीय जीवन की त्रासदी को सामाजिक सरोकार से जोड़कर इन्होंने अपनी कहानियों का ताना-बाना बुना है जिनमें जीवन का यथार्थ बड़े सरल-सहज ढंग से अभिव्यंजित हुआ है। आदित्य अभिनव एक कहानीकार के रूप में अपनी व्यक्तिगत संवेदना को गहराई से चित्रित करते हैं। इनकी यह सम्वेदना व्यक्तिगत होते हुए भी सामाजिक-राजनैतिक-आर्थिक-सांस्कृतिक अवधारणा से युक्त है। इनकी एक बड़ी विशेषता है कि वह अपने विचारों में दृढ़ और निद्वंद्व है। इन्हें जो बात कहनी होती है उसे बड़े ही सरल, सहज और भावोत्प्रेरक ढंग से सहृदय पाठकों के सामने रख देते हैं
Buy NowIndia's trusted online book store