Gam-e-Rozgar Mein Jaisalmer

Gam-e-Rozgar Mein Jaisalmer

Raghvendra Rawat · Kautilya Books

Hindi · Paperback · Edition: N/A

₹399

जैसलमेर अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ विकट भौगोलिक स्थितियों के लिए भी जाना जाता है। देश के पश्चिमी इलाके का सीमांत क्षेत्र होने की वजह से वहां के जन-जीवन को और अधिक मुश्किलों का सामना करना है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के उपरांत भी जैसलमेर जीवटता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है। ऐतिहासिक सन्दर्भों में देखें तो मध्य-एशिया के देशों से व्यापार का सुरक्षित मार्ग रहा है। सिंध से लगा होने के कारण सिन्धुत्व का असर वहां की संस्कृति पर है। लोक कलाओं का समृद्ध भण्डार थार से निकल कर विश्व भर में ख्याति अर्जित कर रहा है। भले सैलानियों को सम के धोरे आकर्षित करते हों पर संस्कृति के अन्य पहलू भी कम नहीं हैं। जैसलमेर पर यात्रा वृतांत और पर्यटक की नज्जर से बहुत लिखा गया है लेकिन इस पुस्तक में वहां की विषमताओं का सटीक अध्ययन, संस्कृति, इतिहास, कला और जीवन को समग्रता में समेटने का प्रयास किया गया है। ऐसा करते हुए लेखक ने डायरी शैली की सीमाओं का अतिक्रमण किया है। भाषायी मुहावरा बहुत सरल और सहज संप्रेषित होने वाला है। पर्यटन ही नहीं फ़िल्मी दुनिया के लोगों को भी यह धरती आकर्षित करती रही है। शूटिंग के प्रसंग, सामाजिक ताने-बाने और रियासत के ऐतिहासिक सन्दर्भों का जिक्र इसे अलग कलेवर प्रदान करता है। यह पुस्तक जैसलमेर ही नहीं वरन संस्कृति और संघर्ष के समन्वय की दास्ताँ कहती प्रतीत होती है जिससे देश-विदेश के पाठकों के लिए एक खिड़की खुलती है।

Buy Now

India's trusted online book store