Sanhita Manch 25: Teen Natak
Rasika Agashe · Kautilya Books
'संहिता मंच' की शुरुआत रसिका आगाशे और जीशान अय्यूब ने न केवल एक नाट्य-दल बनाने के लिए की थी, बल्कि इसलिए कि भारतीय भाषाओं में नये नाट्य-लेखन को बढ़ावा मिल सके। नए नाटकों की न सिर्फ प्रतियोगिता, और नकद पुरस्कार, वरन् नये नाटकों के मंचन की जिम्मेदारी भी लेना एक बहुत बड़ी पहल थी। जाहिर है 'संहिता मंच' का नाम जल्दी ही रंग-संसार में एक मील का पत्थर बन जाएगा। इसी क्रम में एक नया अध्याय जुड़ा जब इन नाटकों को प्रकाशित करना भी शुरू किया गया। एक नया नाट्यकार और क्या चाह सकता था। 2025 में, इस साल भी तीन विजेता नाटकों की किताब आपके हाथ में है। अंग्रेजी का नाटक "All that matters" सत्य घटनाओं और तथ्यों पर आधारित एक काल्पनिक नाटक है। भारतीय न्याय व्यवस्था में इंसाफ़ कम और इंतेज्जार ज्यादा यह नाटक दर्शाता है। "Romeo and Shakuntala" पूर्व और पश्चिम के दो नाटककारों के काम के संगम का परिणाम दिखाता है। और "मिथ्यासुर" मानवता के विकास में कथा कहानियों के महत्त्व, और राज्य, धर्म की आड़ में फैलाये गए अज्ञान, विज्ञान, तथ्य, सत्य और मिथ्या के जटिल संबंधों को उजागर करता है। मुझे विश्वास है कि हर साल की तरह, इस बार की 'संहिता मंच' की यह भेंट भी आपको पसंद आएगी। - अतुल तिवारी
Buy NowIndia's trusted online book store