Aalochna ke Naye Kshitij
Rohini Agrawal · Kautilya Books
रोहिणी अग्रवाल हिंदी की सुपरिचित आलोचक, कवि एवं कहानीकार हैं जिनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मानविकी संकाय के अधिष्ठाता और अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त प्रो अग्रवाल की प्रमुख पुस्तकें निम्न हैं - इतिवृत्त की संरचना और संरूप, समकालीन कथा साहित्य सरहदें और सरोकार, स्त्री लेखन स्वप्न और संकल्प, साहित्य की जमीन और स्त्री मन के उच्छ्वास, हिंदी कहानी: वक़्त की शिनाख्त और सृजन का राग, हिंदी उपन्यास का स्त्री पाठ, साहित्य का स्त्री स्वर, हिंदी उपन्यास समय से संवाद, कथालोचना के प्रतिमान और कहानी का स्त्री- समय। एक कविता संग्रह के साथ आपके दो कहानी संग्रह घने बरगद तले तथा आओ माँ हम परी हो जाएं भी प्रकाशित हुए हैं। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा तीन बार सम्मानित प्रो अग्रवाल को स्पंदन आलोचना सम्मान, वनमाली कथा आलोचना सम्मान, रेवांत मुक्तिबोध सम्मान, डॉक्टर शिव कुमार मिश्र स्मृति सम्मान, डॉक्टर रामविलास शर्मा स्मृति सम्मान सहित अनेक सम्मान पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
Buy NowIndia's trusted online book store