Janadesh 2024

Janadesh 2024

Nazim Naqvi · Kautilya Books

Hindi · Hardcover

₹750

नाजिम नाकवी पत्रकारिता, लेखन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में चार दशकों का समृद्ध अनुभव रखने वाले एक बहुआयामी और कुशल व्यक्तित्व हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इलाहावाद के प्रतिष्ठित अखबार 'इलाहाबाद केसरी' और 'दैनिक प्रयागराज टाइम्स' से की। इसके चाद ऊँचाहार जिला रायबरेली से 'ऊँचाहार मेल' नामक सांध्य दैनिक के प्रकाशन और संपादन के जरिए, क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक सशक्त आवास के रूप में स्थापित हुए। दिल्ली आने के बाद, उन्होंने 'जनसत्ता' और 'नवभारत टाइम्स' जैसे राष्ट्रीय दैनिकों में स्वतंत्र लेखन किया और फिर टीवी पत्रकारिता में कदम रखा। 'सिने-इंडिया' के साथ टीवी की दुनिया में प्रवेश करते हुए उन्होंने कश्मीर की परिस्थितियों पर आधारित 'अपनी वादी अपने लोग' नामक एक सराहनीय डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया। इसके बाद, 'देव-फीचर्स' के माध्यम से खेल पत्रकारिता में योगदान दिया और 'बोएजी फिल्म्स' में चौर क्रिएटिव डायरेक्टर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। उन्होंने उत्तर-पूर्वी भारत की जनजातियों और भारतीय शास्त्रीय संगीत पर केंद्रित कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्री श्रृंखलाओं का निर्देशन किया, जिनमें उस्ताद विलायत खान साहब के साथ की गई संगीत-श्रृंखला भी शामिल है। टीवी जगत में नाजिम नक़वी की कार्यशैली ने उन्हें आजतक' में एग्जीक्यूटिव प्रोडयूसर और 'सहारा समय' में सीनियर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका तक पहुँचाया। 2014 के आम चुनावों के दौरान, 'इंडिया टीवी' के लिए उन्होंने एक विशेष प्रोग्रामिंग श्रृंखला का निर्माण किया, जिसमें किसी न्यूज चैनल पर पहली बार 'लौट आए बापू' जैसी फिक्शन श्रृंखला दर्शकों के लिए निर्देशित की। यह श्रृंखला इस विचार पर आधारित थी कि अगर महात्मा गाँधी आज के दौर में लौटते, तो समाज और राजनीति के प्रति उनकी क्या सोच और प्रतिक्रिया होती।

ISBN-139789360633059
AuthorNazim Naqvi
PublisherKautilya Books
LanguageHindi
BindingHardcover
SubjectGeneral

Category: Literature , Fiction & Non-Fiction

Buy Now

Related books

India's trusted online book store