The Warrior State Pakistan: Yodha Rashtra
T.V Paul · Kautilya Books
₹795
यह पुस्तक एक देश के रूप में पाकिस्तान को देखने का प्रयास है। लेखक ने पाया है कि पाकिस्तान पर भारत से खतरे को लेकर हौव्वा सवार है। वह हमेशा इस बात से डरा रहता है कि विशाल और शक्तिशाली भारत उसे नष्ट करने की ताक में रहता है। स्कूल की किताबों से लेकर सेना के जनरल तक की यही सोच रही है। उनकी मानसिकता ऐसी हो गयी है कि उन्हे हर समय यह डर सताता है कि भारत हमला न कर दे। सेना के कहने के अुनसार पूरा देश उसे समर्थन देता है कि चाहे कुछ भी हो जाए , भारत से हारना नहीं है। हमेशा लड़ाई की मुद्रा में रहने के कारण पाकिस्तान का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सेना ने देश के संसाधनों पर अपना हक जमाकर अपने को मजबूत किया है। भारी असमानताओं के चलते ही लोग इसे एक ‘ विफल देश ’ कहने लगे हैं।
Buy NowIndia's trusted online book store