Lashkar-e-Taiba 1985-2014
Arif Jamal · Kautilya Books
पाकिस्तान में रहने के दौरान लेखक आरिफ जमाल ने लश्कर - ए - तय्यबा और इसके प्रमुख हाफिज सईद की गतिविधियों को बहुत करीब से देखा है। लेखक ने इस आंतकवादी संगठन को दुनिया का सबसे खतरनाक आंतकवादी संगठन माना है और आशंका जताई है कि हो सकता है कि एक दिन इसका पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर भी कब्जा हो जाये। पाकिस्तान की सरकार की शह पर यह संगठन धन संग्रह के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी और नकली नोट छापने जैसे काम भी करता है। इसका मुख्य दुश्मन भारत है और इसका कहना है कि कश्मीर को भारत से आजाद करना इसका मकसद है। इसने ढेर सारे भारतीय सैनिकों की हत्या की है और कुछ का सिर काट कर पाकिस्तान में सार्वजनिक प्रदर्शन किया है। इस खूंखार संगठन ने भारत के पड़ोसी देशों - श्रीलंका बांग्लादेश मालद्वीप और नेपाल - में भी अपने पैर जमा लिया है। लश्कर - ए - तय्यबा के जन्म और इसके विकास को पुस्तक में विस्तार से बताया गया है।
Buy NowIndia's trusted online book store