स्वयं के व्यापार में 10 कदम : B2B Means Back To Basics
Dr. Bill Quain · QFORD Educare
स्वयं के व्यापार में १० कदम : नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय के लिए दस ज़रूरी बातें !. In this book explained the following steps guide us to build a strong and profitable MLM business: किसी भी व्यवसाय की सफलता का राज कुछ ऐसे मूलमंत्र (बुनियादी उसूल) होते हैं जिनके सहारे वह व्यवसाय खड़ा होता है। नेटवर्क मार्केटिंग हो या फिर कोई अन्य व्यवसाय, सफलता पाने के लिए आपको ये मूलमंत्र बार-बार दोहराने होते हैं, परन्तु सबसे ज़रूरी होते हैं - परिणाम, जिनके चलते आपकी जेब में पैसा आता है। यदि आप इन कदमों को सीख कर बार-बार दोहराना आरम्भ कर देते हैं तो दुनिया की कोई भी ताक़त आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचने से रोक नहीं सकती। अतः चीज़ों को जितना हो सके उतना सरल बनाकर लोगों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करें तथा अपनी टीम को भी यही सब करने के लिए प्रेरित करें। इण्टरनेट पर घण्टों बैठकर अपना अमूल्य समय बरबाद न करें क्योंकि इन्टरनेट आपका व्यवसाय नहीं बल्कि एक साधन (टूल) मात्र है। नेटवर्क मार्केटिंग टीम बनाने तथा नायक (लीडर्स) विकसित करने का व्यवसाय है। अतः इस काम को सदैव अपनी प्राथमिकता पर रखें, मानसिक रूप से स्वयं को तैयार करें और शुरू हो जाएँ। अधिकतर लोगों का मानना होता है कि यह व्यवसाय तो काम करता है, परन्तु वे इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे, ऐसे लोग पहले अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने पर ज़ोर दें, इसके लिए एजुकेशन सिस्टम का सहारा लिया जा सकता है। सिस्टम से जुड़ा प्रत्येक आई.बी.ओ. एक बड़ा और कामयाब व्यवसाय खड़ा करने में अवश्य ही सफल रहता है। आप जितने अधिक लोगों की कामयाब होने में मदद करेंगे, आपकी सफलता भी उतनी ही बड़ी और शानदार होगी। अतः आज, अभी और इसी वक़्त सफलता की अपनी योजना तैयार करें और जुट जाएँ। कामयाबी एक दिन आपके कदम चूमेगी।
Buy NowIndia's trusted online book store