ओशो उद्घोष : स्वस्थ भारत का मार्ग - स्वस्थ राजनीति :OSHO UDGHOSH: Clean Politics - The Way to Healthy India!
OSHO Rajneesh · QFORD Educare
OSHO UDGHOSH: Clean Politics - The Way to Healthy India!. Given the existing scenario, Osho – his vision and solutions proposed by him and the changes he suggests become a well defined manifesto for a resurgent India which is currently on the crossroads. Among many valuable insights and suggestions, his main emphasis is that politics in general and political activities in particular must be conducted in a healthy, clean, and a mature environment. This is critical because, politics affects the entire social fabric of a nation. Osho stresses, therefore, that for having a healthy society, a vibrant and a creative society, a transparent and trustworthy politics is a must. किसी साधक ने ओशो से पूछा - भ्रष्ट राजनेताओं से देश को छुटकारा कब मिलेगा? ओशो ने कहा- "बहुत कठिन है क्योंकि प्रश्न राजनेताओं से छुटकारे का नहीं है, प्रश्न तो तुम्हारे अज्ञान के मिटने का है ! तुम जब तक अज्ञानी हो, कोई न कोई तुम्हारा शोषण करता ही रहेगा ! कोई न कोई तुम्हे चूसेगा ही ! पंडित चूसेंगे, पुरोहित चूसेंगे, मुल्ला-मौलवी चूसेंगे, राजनेता चूसेंगे ! तुम जब तक जाग्रत नहीं हो, तब तक लुटोगे ही, फिर किसने लूटा, क्या फर्क पड़ता है? किस झण्डे की आड़ में लुटे, क्या फर्क पड़ता है? समाजवादियों से लुटे या साम्यवादियों से, क्या फर्क पड़ता है ! तुम तो लुटोगे ही ! लुटेरों के नाम बदलते रहेंगे और तुम लुटते रहोगे ! इसलिए ये मत पूछो कि भ्रष्ट राजनेताओं से देश का छुटकारा कब होगा? यह प्रश्न ही अर्थहीन है, यह पूछो कि मै कब इतना जाग सकूँगा ताकि झूठ को झूठ की तरह पहचान सकूँ? और जब तक सारी मनुष्य जाति झूठ को झूठ की भाँति नहीं पहचानती, तब तक छुटकारे का कोई उपाय नहीं है !
Buy NowIndia's trusted online book store