Dharti ek Kosmos me

Dharti ek Kosmos me

Hardan Harsh · Panchsheel Prakashan

Hindi · Paperback · Edition: First, 2013

₹170 ₹200 15% off

आज के खुरदरे यथार्थ और समसामयिक समस्याओं से रूबरू कराती कहानियों का संग्रह। यह पुस्तक मानवीय संवेदनाओं, जिजीविषा और संघर्षों को अभिव्यक्त करती है, पाठक को जीवन की वस्तुस्थिति और शाश्वत मूल्यों से परिचित कराती है।

इस संग्रह की कहानियाँ पाठक को आज के खुरदरे यथार्थ की समसामयिक समस्याओं से रू-ब-रू कराती हैं। यत्र-तत्र इन कहानियों को पढ़कर लेखक का जो बिम्ब बनता है, संग्रह की कहानियाँ उसमें और भी अधिक जोड़कर एक अलग दुनियाँ से साक्षात्कार कराती हैं, जो भिन्न गंध की कहानियाँ हैं। इस संग्रह की प्रत्येक कहानी का अपना क्षितिज है, अपना आयाम है और अपना शैलीगत मुहावरा है। लेखक की कहानियाँ आत्मबोध से होती हुई मानवीय संवेदनाओं और जिजीविषा को अभिव्यक्त करती हैं। इन कहानियों में ऐतिहासिक सत्य की पहचान करते हुए विश्व-दृष्टि की ओर प्रयाण का सार्थक प्रयास दिखता है। इनकी कहानियाँ परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए पाठक को वस्तुस्थिति से अवगत कराती हैं और शाश्वत मूल्यों को उकेरता कथाकार सामन्तवाद के विरुद्ध खड़ा नजर आता है। इस संग्रह की कहानियों में घर, परिवार, पड़ोस, गाँव, शहर सम्बन्ध, अलगाव तथा समसामयिक और अतीत से पाठकों को बखूबी साक्षात्कार कराती हैं। ये कहानियाँ संवेदनशील, मार्मिक एवं यथार्थपरक हैं जो मन को गहरे तक छू जाती हैं। कहानियों की भाषा शैली, भावों की उत्कृष्टता, घटनाओं के प्रस्तुतिकरण की श्रेष्ठ अभिव्यक्ति कहानियों को हृदयग्राही और मर्मस्पर्शी बनाती हैं। लेखक की सोद्देश्य कहानियों की काव्यमय भाषा इन्हें रोचक और पठनीय बनाती है।

ISBN-139788170565765
AuthorHardan Harsh
PublisherPanchsheel Prakashan
LanguageHindi
BindingPaperback
EditionFirst, 2013
Pages128
Year2013
SubjectLiterature & Fiction

Category: Literature , Fiction & Non-Fiction

Buy Now

Related books

India's trusted online book store