Samsamayik Bharat

Samsamayik Bharat

Dr. Brijkishor Sharma, Dr. Shailbala Sharma · Panchsheel Prakashan

Hindi · Paperback

₹240 ₹300 20% off

Samsamayik Bharat ‘समसामयिक भारत’ (1947-2000) भारत की स्वातंत्र्योत्तर प्रगति के विविध रूपों का वस्तुनिष्ठ विश्लेषण है। डॉ. बृजकिशोर शर्मा और डॉ.

किसी भी देश के समसामयिक इतिहास पर कलम चलाना एक चुनौती भरा कार्य होता है। प्रस्तुत पुस्तक ‘समसामयिक भारत’ (1947- 2000) लेखकों ने पूरी वस्तुनिष्ठता के साथ भारत की स्वातंत्र्योत्तर प्रगति के विविध रूपों के आलोक में लिखी है। प्रस्तावित अवधि में घटित राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक घटनाचक्रों का इस कृति में विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया गया है। प्रस्तुतः स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत की बहुआयामी विकास यात्रा ही इस पुस्तक का मूल प्रतिपाद्य है। वैज्ञानिक तथा तकनीकी क्षेत्रों में तीव्रगति से हुए विकास ने भारत का चेहरा ही बदल दिया है। समस्त चुनौतियों, बाधाओं, उतार-चढ़ावों, दबावों तथा अवरोधों के बावजूद भारत ने हर क्षेत्र में अप्रत्याशित उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। इन उपलब्धियों तथा इनके मार्ग में आए अवरोधों की गहरी पड़ताल इस पुस्तक में की गयी है। लेखकों का प्रयास रहा है कि वे निस्संग रहकर सारे विश्लेषण करें। यही इस कृति की सबसे बड़ी खूबी है। यह पुस्तक विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए तो उपयोगी है ही, अखिल भारतीय तथा प्रान्तीय स्तरों पर प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं में भाग ले रहे पतियोगियों के लिए भी उपादेय है। इस प्रकार यह पुस्तक ज्ञान के क्षेत्र में सर्वथा नयी दिशाओं का सम्न क परिचय देती है।

AuthorDr. Brijkishor Sharma, Dr. Shailbala Sharma
PublisherPanchsheel Prakashan
LanguageHindi
BindingPaperback
Pages496
SubjectHistory

Category: Textbooks & Study Guides

Buy Now

Related books

India's trusted online book store