Stencil Designs

Stencil Designs

Sushri Doli Mogara, Dr. Vijaya Lakshmi Chauhan · Panchsheel Prakashan

Hindi · Paperback · Edition: First

₹320 ₹400 20% off

रंगों का संसार मानव हृदय को सदैव से ही प्रफुल्लित एवं आकर्षित करता आया है। रंगों ने कभी फूलों के, कभी फलों के, कभी मिट्टी के अनेक रूपों में तो कभी आकाश के विभिन्न रंगों की छटाओं ने मानव मन को उल्लसित किया है। व्यक्ति प्रकृति प्रदत्त रंगों का आनंद तो प्रतिक्षण लेता ही है साथ ही रंगों का प्रयोग वह अपन

रंगों का संसार मानव हृदय को सदैव से ही प्रफुल्लित एवं आकर्षित करता आया है। रंगों ने कभी फूलों के, कभी फलों के, कभी मिट्टी के अनेक रूपों में तो कभी आकाश के विभिन्न रंगों की छटाओं ने मानव मन को उल्लसित किया है। व्यक्ति प्रकृति प्रदत्त रंगों का आनंद तो प्रतिक्षण लेता ही है साथ ही रंगों का प्रयोग वह अपनी रुचि एवं व्यक्तित्व के अनुसार भी करता है। वह रंगों को अपनी दुनिया में लाने के लिए विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करता है और उन्हीं माध्यमों में से एक माध्यम है-स्टेन्सिल प्रिटिंग। स्टेन्सिल प्रिटिंग कला की वह विधा है जिसमें सृजनात्मकता की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति परिलक्षित होती है। यह रंगों को स्टेन्सिल के माध्यम से फलक उतारने का उपक्रम है। प्रस्तुत पुस्तक में विविध सुन्दर डिज़ाइन्स को संकलित एवं सृजित किया गया है जो कला के नये उपागम प्रस्तुत करते हैं। यह पुस्तक सभी कला प्रेमियों को डिज़ाइन्स के सुन्दर संसार में ले जाती है जहाँ वे अपनी अभिव्यक्ति को और अपने सोच को नये रूप-रंग के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। प्रस्तुत पुस्तक डिजाइनिंग विषय के सभी विद्यार्थियों तथा कला प्रेमियों के लिए अति उपयोगी सिद्ध होगी, जिसमें पारम्परिक तथा आधुनिक डिज़ाइन्स, फूल-पत्ती, फलों, जानवरों, पक्षियों, मानवाकृति इत्यादि को सुन्दर स्टेन्सिल डिज़ाइन्स के रूप में दिखाया गया है। यह कृति पढ़कर पाठक रंगों को अपने जीवन में जीवन्त कर भाव विभोर हो सकता है।

ISBN-139788170563242
AuthorSushri Doli Mogara, Dr. Vijaya Lakshmi Chauhan
PublisherPanchsheel Prakashan
LanguageHindi
BindingPaperback
EditionFirst
Pages152
Year2005
SubjectHome Science

Category: Textbooks & Study Guides

Buy Now

Related books

India's trusted online book store