Dr. Bheemrao Ambedkar : Jeevan Aur Darshan

Dr. Bheemrao Ambedkar : Jeevan Aur Darshan

Hardan Harsh · Panchsheel Prakashan

Hindi · Paperback · Edition: Second, 2015

₹450 ₹500 10% off

Dr. Bheemrao Ambedkar : Jeevan Aur Darshan भारत-रत्न डॉ.

भारत-रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर भगवान बुद्ध, महात्मा कबीर, महात्मा ज्योतिबा फूले की परम्परा में एक महान् मानवतावादी और उच्च- कोटि के देशभक्त थे। प्रखर बुद्धि के धनी, स्वाभिमानी, अन्याय के विरुद्ध डटकर संघर्ष करने वाले डॉ. अम्बेडकर जीवन पर्यन्त दलितों, वंचितों, मजदूरों, किसानों, स्त्रियों के मानवीय अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। संविधान रचना समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्य को बखूबी दक्षतापूर्वक निभाया। उनका जीवन और दर्शन सर्वहारा वर्ग की समस्याओं के दायरे में गम्भीरतापूर्वक गुत्थियों को सुलझाता प्रतीत होता है। उनका दर्शन एकात्म-मानव-दर्शन का पर्याय है। उनके जीवन में अमृत और विष दोनों तरह की प्रवृत्तियाँ रहीं। उनके जीवन दृष्टांत और उनका दर्शन आज के संदर्भ में हमारी अनेकानेक सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान में सहायक हैं। समता, स्वतंत्रता और भाईचारे के दर्शन में विश्वास करने वाले बाबा संहाब के जीवन और दर्शन की प्रासंगिकता और सार्थकता को आज नहीं नकारा जा सकता। डॉ. अम्बेडकर जैसे मानसिक उत्कर्ष वाले व्यक्ति के जीवन और दर्शन के विशद् अध्ययन में यह कृति निश्चय ही सहायक होगी।

ISBN-139788170562221
AuthorHardan Harsh
PublisherPanchsheel Prakashan
LanguageHindi
BindingPaperback
EditionSecond, 2015
Pages232
Year2000
SubjectBiographies & Memoirs

Category: Biographies & Memoirs

Buy Now

Related books

India's trusted online book store