Maanav Sharir Evam Kriya Vigyan

Maanav Sharir Evam Kriya Vigyan

Dr. Brinda Singh · Panchsheel Prakashan

Hindi · Paperback · Edition: Fifth, 2014

₹630 ₹700 10% off

Maanav Sharir Evam Kriya Vigyan ईश्वर की अनमोल कृति ‘मानव’ के शरीर और क्रिया विज्ञान का विस्तृत अध्ययन। डॉ.

इस सुन्दर धरा पर ईश्वर की अनमोल कृति एवं अनुपम देन है “मानव” । मानव की रचना विधाता ने बड़े ही सोच-समझकर की है और इसके सभी कोमल एवं जीवनावश्यक अंगों की सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की है यथा-हृदय, फेफड़े, मस्तिष्क, अंतः स्त्रावी ग्रंथियाँ, यकृत, आमाशय, अग्नाशय, धमनियाँ, नाड़ियाँ, स्त्री प्रजनन अंग, पुरुष प्रजनन अंग आदि। प्रस्तुत पुस्तक में इन सभी अंगों की विस्तार से चर्चा की गई है और चित्रों के माध्यम से सरल शब्दों में समझाया गया है। मानव शरीर की तुलना एक मशीन से की जा सकती है। जिस प्रकार मशीन को ठीक प्रकार से काम करने के लिए उसके सभी कल-पुर्जे चुस्त, दुरुस्त एवं सही दशा में होने चाहिए ठीक उसी तरह मानव शरीर के सभी अंग भी स्वस्थ, निरोग एवं कार्यशील होने चाहिए। मानव शरीर अनेक सूक्ष्म. कोशिकाओं का बना होता है। ये कोशिकाएँ ही शरीर रचना की आधार होती हैं तथा सभी जैविक क्रियाओं एवं जैविक लक्षणों के लिए उत्तरदायी होती हैं। कोशिकाओं का समूह, जिनका कार्य एवं रचना, एक समान होता है, मिलकर ‘उतकों’ का निर्माण करती हैं और एक समान कार्य एवं रचना वाले उतकों के समूह ‘अंग’ कहलाते हैं। कई सारे अंग जब किसी विशिष्ट कार्य को सामूहिक रूप से एक-दूसरे से सहयोग कर सम्पन्न करते हैं तो इस तंत्र को ‘अंग-संस्थान’ कहते हैं, जैसे-पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, पेशीय तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, कंकाल तंत्र, तंत्रिका तंत्र, प्रजनन तंत्र, संवेदी तंत्र, अंतः स्त्रावी तंत्र आदि। प्रस्तुत पुस्तक में सभी तंत्रों के बारे मैं उल्लेखनीय जानकारी दी गई है ताकि हम मानव शरीर की रचना, बनावट एवं कार्यों को आसानी से समझ सकें। यह पुस्तक गृह विज्ञानियों, नर्सों, फार्मेसी एवं आयुर्वेद के विद्यार्थियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं सामान्य पाठकों के लिए काफी उपयोगी है।

ISBN-139788170561545
AuthorDr. Brinda Singh
PublisherPanchsheel Prakashan
LanguageHindi
BindingPaperback
EditionFifth, 2014
Pages376
Year1999
SubjectScience

Category: Science & Technology

Buy Now

Related books

India's trusted online book store