Shri Jagdanandvebhavam
Prof. Sundar Narayan Jha · Chaukhambha Orientalia Delhi
ग्रन्थ-परिचय प्रस्तुत ग्रन्थ श्रीजगदानन्दवैभवम् मिथिलाक्षेत्रीय मधुबनी जिला के राजनगर प्रखण्डान्तर्गत बलहा ग्राम निवासी महापुरुष वैकुण्ठवासी चतुर्वेदमार्त्तण्ड, वेदवाचस्पति, विद्यालङ्कार, व्याख्यानकेसरी आदि विविध विरुदावलियों से विभूषित, बिहार राज्यपाल द्वारा विशिष्ट वैदिक पुरस्कार से पुरस्कृत तथा भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामस्वामि वेङ्कटरमन द्वारा सन् 1988 ई में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मनित मिथिला के सुप्रसिद्ध एवं पण्डितमण्डलमण्डित चारों वेदों के साङ्गघनान्त सिद्धहस्त विद्वान् श्रीमान् गुरुवर गोलोकवासी जगदानन्दझाजी के सुचरितों से संवलित पाठक वृन्दों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अनथक परिश्रम से वेदाध्ययन करने वाले महर्षिवत् आचरणशील पुण्यश्लोक श्रीमान् जगदानन्दझा गुरुजी की विलक्षण प्रतिभा से जन सामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से प्रकृत ग्रन्थ का प्रणयन किया जा रहा है। उक्त ग्रन्थ के अध्ययन से भारत के समस्त वेदाध्येताओं को तथा भावी पीढ़ी को प्रेरणा अवश्य प्राप्त होगी यह मुझे पूर्ण विश्वास है।
Buy NowIndia's trusted online book store