Meri Ayurved Yatra

Meri Ayurved Yatra

Dr. Swami Nath Mishra · Chaukhambha Orientalia Delhi

Hindi · Paperback

₹495

मेरी आयुर्वेद यात्रा 35 अध्यायों में विभक्त है। प्रारम्भिक अठारह अध्याय आयुर्वेद के सैद्धान्तिक पक्ष को सँजोए हुए हैं तथा शेष सत्रह अध्याय आयुर्वेद के व्यावहारिक पक्ष को स्पष्ट कर रहे हैं। डॉ. मिश्र जी ने कुछ नए आसनों का निर्माण किया है। जैसे- "गुरु प्रणाम आसन" इसके साथ ही उन सामान्य आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग बताया है जो सामान्यतः घर आदि में उपलब्ध है। उन औषधियों के द्वारा रोगी असाध्य रोगों से मुक्त होकर स्वस्थता प्राप्त करता है। डॉ. मिश्र की यह कृति 'मेरी आयुर्वेद यात्रा' जीवन के सकारात्मक अनुभवों, योगासनों, आयुर्वेदिक प्रयोगों से परिपूर्ण है। अतः यह जन-जन के लिए उपयोगी है तथा साहित्यकारों को स्ववृत्त (जीवन यात्रा/ जीवन चरित्र) इस तरह की नई विधा में लिखने के लिए प्रेरणा प्रदान करती है।

Buy Now

India's trusted online book store