Swara Hindi Class-6

Swara Hindi Class-6

Acharya Balkrishna · Divya Prakashan

Hindi · Paperback

₹261 ₹290 10% off

हमें कक्षा-6 के लिए, स्वरा हिंदी पाठ्यपुस्तक-1, प्रस्तुत करते हुए अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। इस पाठ्यपुस्तक का मूल उद्देश्य; विद्यार्थियों में भारतीय जीवन मूल्यों का संवर्धन, भाषायी दक्षता, रचनात्मक तथा तर्कसंगत क्षमता का विकास करना है। भारतीय शिक्षा बोर्ड, देश के समृद्ध ज्ञान, भाषायी एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है; साथ ही इक्कीसवी सदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए भाषायी कौशल एवं आधुनिक चेतना से संपृक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पुस्तक, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा 2023 के निर्धारित शिक्षण मानकों, पाठ्यक्रम, प्रारंभिक चरण के लिए सीखने के प्रतिफलों के अनुरूप तैयार की गयी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने परिवार से प्राप्त अनुभवजन्य ज्ञान को व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए, उनमें वैज्ञानिक चेतना और तार्किक चिंतन का विकास करना है। इसके लिए पाठ्यपुस्तक को रोचक एवं कलात्मक रखते हुए उसे विभिन्न गतिविधियों द्वारा अधिक प्रभावोत्पादक बनाने का प्रयास किया गया है। इससे विद्यार्थियों में भाषा के प्रति स्वाभाविक रूचि उत्पन्न होगी तथा उन्हें सीखने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।

Buy Now

India's trusted online book store