पञ्चतन्त्र एवं हितोपदेश में जीवन मूल्य

पञ्चतन्त्र एवं हितोपदेश में जीवन मूल्य

Surendra Kumar Nagar · Abhishek Prakashan

Hindi · Hardcover · Edition: First

₹800 20% off

पंचतंत्र एवम् हितोपदेश जीवन मूल्यों पर आधारित नीति-ग्रन्थ है। जिनका ध्येय पशु-पक्षियों को पात्र रूप में आबद्ध कर छोटी-छोटी कथाओं, उपकथाओं के द्वारा बालकों को शैक्षिक, नैतिक एवम् सामाजीकरण की शिक्षा प्राप्त कर जीवन-मूल्यों का विकास करना है। मूल्य स्वयं में आस्था, विश्वास है जो अनुकरण, अर्जन द्वारा सीखे जाते हैं। कौशल जो मूल्य आधारित शिक्षा, सहभागितापूर्ण कार्य करने की भावना, सदाचार, सद्‌गुणों द्वारा ही समाज को सभ्य सुसंस्कृत बनाने में सहायक होते हैं। बालकों को शिक्षा रूचिकर आनन्ददायी लगे, खेल-खेल के माध्यम अधिक से अधिक सीखे उनमें शैक्षिक, नैतिक सामाजिक मूल्यों का विकास, संरक्षण, सवंर्धन हो सकें तथा सभी को एक सूत्र में जोड़कर सामाजिक एकता की भावना का स्फूटीकरण जन-जन में संचरण किया जा सके और बालक/बालिकाओं के शैक्षिक, नैतिक, सामाजिक विकास के स्तर को सुदृढ़ किया जा सकता है। प्रस्तुत पुस्तक पंडित विष्णु शर्मा द्वारा रचित पंचतंत्र एवम आचार्य नारायण पंडित द्वारा रचित हितोपदेश में वर्णित जीवन मूल्यों की शिक्षा के सन्दर्भ में लेखक का लघु प्रयास है।

Buy Now

India's trusted online book store